फ्लोरामैक्स कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप: सैकड़ों महिलाएं पहुंची एसपी ऑफिस

राजधानी से जनता तक|कोरबा| कोरबा में फ्लोरामैक्स कंपनी के डायरेक्टर अखिलेश सिंह की गिरफ्तारी ने कंपनी से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है। इस घटनाक्रम के बाद कंपनी से जुड़े सैकड़ों लोगों, खासतौर पर महिला समूहों, में चिंता और असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। गुरुवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए सैकड़ों महिलाएं एसपी ऑफिस पहुंचीं और अखिलेश सिंह की रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने स्पष्ट रूप से अपनी चिंताओं को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फ्लोरामैक्स कंपनी से महिला समूहों का भविष्य जुड़ा हुआ है। कंपनी द्वारा महिला समूहों से लिए गए रुपयों की अदायगी अभी बाकी है, और अगर डायरेक्टर जेल में रहेंगे, तो यह अदायगी असंभव हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कंपनी ने फायनेंस कंपनी से करोड़ों का लोन लिया है, जिसे समय पर चुकाना बहुत आवश्यक है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज