फ्लोरा मैक्स के उद्घाटन में नहीं गए थे उद्योग मंत्री, बैंक ने की पुष्टि

राजधानी से जनता तक कोरबा।

फ्लोरा मैक्स से ठगी के पीड़ित कुछ महिलाओं द्वारा उद्योग मंत्री पर लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। जिस फोटो को सार्वजनिक कर महिलाएं आरोप लग रही है कि मंत्री श्री देवांगन ने फ्लोरा मैक्स के कार्यालय का शुभारंभ किया था। वह तस्वीर फ्लोरा मैक्स की नहीं है, पावर हाउस मार्ग पर संचालित उत्कर्ष बैंक के वर्षगाँठ की है। इसकी पुष्टि खुद बैंक के शाखा प्रबंधक रुपेश मिश्रा ने की है।
बकायादा प्रबंधक श्री मिश्रा ने ऑफिसियल बयान जारी कर बताया की 21 सितंबर 2024 को बैंक के वर्षगाँठ के अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन आमंत्रण पर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। इस अवसर पर सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री देवेंद्र पांडे, भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी समेत अन्य अतिथिगण में शामिल हुए थे। प्रबंधक ने दावा किया कि कुछ कतिपय लोगों द्वारा इस कार्यक्रम की तस्वीर को फ्लोरा मैक्स से जोड़कर सोशल मिडिया और मीडिया में वायरल किया जा रहा है जो की पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। फ्लोरा मैक्स से जुड़े प्रमुख लोगों और एजेंट ने पुलिस की कार्रवाई और गिरफ़्तारी से पहले महिलाओं में भरोसा बनाय रखने के लिए और यकीन दिलाने के लिए इस तरह से उद्योग मंत्री की फोटो का गलत इस्तेमाल किया। यही नहीं उस दौरान होने वाले सभी शासकीय और निजी कार्यक्रमों में भी फ्लोरा मैक्स के एजेंट शामिल होते थे, जहा अलग–अलग लोगों के साथ फोटो खींचाकर उसे ग्रुप में वायरल किया जाता था। ताकि लोन लेने वाली महिलाओं के बीच कम्पनी का भरोसा बना रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज