बस्ती में ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों को रौंदा, बड़ा हादसा टला

उत्तर प्रदेश में बस्ती में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से उस समय टल गया जब एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों को रौंद दिया। यह घटना बरगदवा गांव के पास हुई, जब ट्रक ने तेज गति से आते हुए दो कारों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि दोनों कारें सड़क किनारे खड़ी थीं और कार में कोई सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना उस समय हुई जब सड़क किनारे खड़ी कारों में सवार चार लोग चाय पीने के लिए उतरे थे। कार सवार अपनी कारों को सड़क किनारे खड़ा कर पास के ही ढाबे पर चाय पी रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कारों को टक्कर मारी। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि कारों के परखच्चे उड़ गए। आगे का हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। अच्छी बात ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि ट्रक चालक नशे की हालत में था। उसकी लापरवाही से ही हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों की कहना है कि मामले की जांच जारी है। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज