बांध से छोड़ा जा रहा 49,904 क्यूसेक पानी, कई गेट खोले गए

राजधानी से जनता तक कोरबा| मिनीमाता बांगो जलाशय में लगातार बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार सुबह अतिरिक्त गेट खोले गए। सुबह 5 बजे गेट संख्या 4, 5, 6 और 8 के साथ गेट संख्या 3 और 9 को भी 0.50–0.50 मीटर खोला गया था, लेकिन जलस्तर 358.11 मीटर पर स्थिर रहा।

स्थिति को देखते हुए सुबह 8:30 बजे गेट संख्या 2 और 7 को भी आवश्यकतानुसार खोला गया। इस समय बांध से पानी की निकासी इस प्रकार हो रही है:

गेट संख्या 5 – 1.50 मीटर

गेट संख्या 6 – 1.50 मीटर

गेट संख्या 4 – 1.00 मीटर

गेट संख्या 8 – 1.00 मीटर

गेट संख्या 3 – 0.50 मीटर

गेट संख्या 9 – 0.50 मीटर

गेट संख्या 2 – 0.50 मीटर

गेट संख्या 7 – 0.50 मीटर

कुल डिस्चार्ज

गेटों से छोड़ा जा रहा पानी: 40,904 क्यूसेक

हाइड्रेल पावर प्लांट से छोड़ा जा रहा पानी: 9,000 क्यूसेक

कुल मिलाकर 49,904 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com