बालको थाना क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला आया सामने, आरोपी पति को पुलिस ने लिया हिरासत में…..

राजधानी से जनता तक/कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, घटना में आक्रोशित पति ने पत्नी को डंडे से पिटकर मौत के घाट उतार दिया, घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर जॉच कार्यवाही प्रारंभ करते हुए आरोपी पति को भी पकड़ लिया है।

आरोपी की पहचान फुलजेन तिर्की के रूप में हुई है जो अपने बेटे के साथ गोवा में काम करता था बीती रात वह घर लौटा था जहां घर लौटने पर चरित्र शंका को लेकर पत्नी से विवाद हुआ, आरोपी ने आक्रोशित होकर पत्नी गीता तिर्की (36) पर लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ वार किए। मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका अपने छोटे पुत्र के साथ घर पर रहती थीं। जहां पति और बड़ा बेटा गोवा में रहकर काम करते थे। बीती रात मृतका का पति अपने गांव लौटा था।

 

बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया की, आरोपी पति फूलजेन तिर्की गोवा से रहकर काम करता था, बीती रात वह मुड़धुवा गांव अपने घर लौटा था, जहां घर लौटने पर अपनी पत्नी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया, घटना पत्नी गीता तिर्की की मौत हो गई, पति को हिरासत में लिया गया है ।

 

मामले में घटनास्थल पर बालको थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टिम मौके पर पहुंच जांच कर रही हैं, घटनास्थल पर लोगो की भीड़ देखने को मिली।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज