बालको वन परिक्षेत्र मे घूम रहे लोनर हाथी से ग्रामीणों में दहशत, कॉफी प्वाइंट मार्ग में आवाजाही प्रभावित

राजधानी से जनता तक कोरबा। बालको वन परिक्षेत्र में एक दंतैल सिंगल हाथी के पहुंचने से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार हाथी को ग्राम पंचायत बेला के कॉफी प्वाइंट मार्ग, खेतार गांव के पास देखा गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर कॉफी प्वाइंट मार्ग को पूर्णतः बंद कर दिया गया है।

विभाग ने ग्रामीणों व राहगीरों को हिदायत दी है कि क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही न करें और सतर्क रहें। अधिकारियों ने कहा है कि हाथी के पास जाने, फोटो–वीडियो बनाने या उसे उकसाने की कोशिश न करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। वन अमला लगातार गश्त कर स्थिति की निगरानी कर रहा है। हाथी की गतिविधि को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com