बाल दिवस पर चंद्रपुर के नवरीन खान ने बस्तर के बच्चों को जुते बांट बिखेरी उनके चेहरे पर मुस्कान…।।।

चंद्रपुर के नवरीन खान बस्तर संभाग के प्राथमिक शाला राजपुर में शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं,जिन्होंने बाल दिवस के उपलक्ष्य पर अपने विद्यालय के सभी बच्चों को जुते प्रदान कर उनका दिन और भी खास बना दिया!

              जुते बांटने के पीछे का कारण उन्होने बताया की ज्यादातर बच्चों के अभिभावकों की वित्तीय परिस्थिति ऐसी नहीं है की वे जुटे खरीद सके जिसके कारण बच्चे रोज नंगे पांव विद्यालय आते है जिसके कारण कई बार उनके पैरों में कांटे,पत्थर या कांच चुभ जाते हैं जिसके कारण बच्चे कई दिन विद्यालय नहीं आ पाते, इसी का समाधान करने हेतु उन्होंने राशि एकत्र कर सभी 65 बच्चों को जुते भेंट किए जिसमे उन्हें समाज सेवी संस्था “एकता सोशल हेल् क्लब”,सहकर्मियों,दोस्तों एवं चंद्रपुर के समाजसेवी लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार भी प्रकट किया!

Prakash Jaiswal
Author: Prakash Jaiswal