बिजली बढ़ोतरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन : भाजपा की नीतियों को बताया गलत…….

 

 

 

खैरागढ़ : बिजली दर में बढ़ोतरी होने पर कांग्रेस ने सभी जिलों के सभी ब्लाक मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया है। एक दिवसीय धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने विरोध करते हुए कहा कि, अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए और इसका समाधान जल्द से जल्द निकाला जाए। इसी कड़ी में खैरागढ़ जिले में भी कांग्रेसी कार्यकर्ता सभी ब्लाक मुख्यालय में धरना देने बैठे हैं।

कांग्रेसियों का साफ तौर पर कहना है कि, भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से राज्य में विद्युत आपूर्ति सरप्लस होने के बावजूद विद्युत दर में वृद्धि की गई है। प्रदेशभर में हर बार अघोषित विद्युत कटौती से आम जनता और किसान परेशान है। ऐसे में लोगों पर महंगाई की मार पड़ रहा है।

आम जनता को राहत देने की मांग

कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार की तरफ से बढ़ाई गई विद्युत दर को वापस लिए जाने और प्रदेश में हो रही अघोषित विद्युत कटौती बंद करन की मांग की है। वहीं प्रदेश की आमजनता और किसानों को राहत देने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने माननीय राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

उक्त कार्यक्रम में भीखम छाजेड, आकश दीप सिंह गोल्डी, मनराखन देवांगन, विप्लव साहू, निर्मला विजय वर्मा, उत्तम जंघेल, सरद रजक, रिंक्कू गुप्ता, दीपक देवांगन, सत्य वान वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा, ओम साहू, कोमल वर्मा, संत निषाद, भगबली बंसोड, बलदेव वर्मा, रतन सिंगी, रविन्द्र सिंह गुड्डा, रामकुमार जांगड़े अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज