बिना रीडिंग के बिजली बिल थोपा जा रहा लोगो को: विशाल 

राजधानी से जनता तक कोरबा : जनता चुनावी रंग में रंग चुकी है। प्रत्याशी मतदाताओं को रीज़ने लगे हैं । मतदाता भी प्रत्याशियों की बातों को बड़ी ध्यान से सुन रहे हैं ।सभी प्रत्याशी मैदान में उतर आए हैं ,और मतदाताओं से मिलकर अपनी बात पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी कोरबा विधानसभा प्रत्यासी विशाल केलकर ने अपने क्षेत्र का सघन दौरा कर रहे हैं । उन्होंने वार्ड क्रमांक 4 और 7 का सघन जनसंपर्क किया ।इस मौके पर विशाल ने कहा कि बिना रीडिंग के बिजली बिल लोगों को थोपा जा रहा है ।बिजली बिल के चलते कई परिवार कर्जदार बन गए हैं। बिजली बिल को लेकर किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र की जनता रेत के अनाप-शनाप दामों के चलते हलकान परेशान है।

शहर के दो रेट घट शोपीस बने हुए हैं ।जनप्रतिनिधि रेत को लेकर हमेशा मौन ही रहे हैं विशाल केलकर ने ऐसी कई बातों का जिक्र किया ।उन्होंने चिंता जाहिर की की गली मोहल्ले स्थित बिजली के खंभे जर्जर हो चुके हैं ।जो दुर्घटना का कारण बन सकते हैं ।बावजूद वितरण विभाग हाथ पैर हाथ धरे बैठा हुआ है। फिलहाल विशाल के सघन जनसंपर्क अभियान को व्यापक प्रतिसाध मिल रहा है ।lमतदाता भी उनसे बड़ी उत्सुकता से मिल रहे हैं ।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज