बेरला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

राजधानी से जनता तक

बेरला, बेमेतरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अदम्य इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व, शौर्य, पराक्रम और देशभक्ति की अद्वितीय भावना से प्रेरित होकर देशभर में ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपरांत, पूरे देश में हर्ष और गर्व का माहौल है। इसी राष्ट्रीय गौरव के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज बेरला ग्रामीण मंडल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन विधायक एवं प्रदेश महामंत्री श्री अवधेश चंदेल ने किया। बेरला ग्रामीण मण्डल के प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे l

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी आत्मानंद विद्यालय, बेरला में भारत माता की छाया चित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। यात्रा में स्कूली बच्चों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों का जोश और देशभक्ति का जज़्बा देखते ही बनता था। नगर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए यह यात्रा बाजार चौक में आकर संपन्न हुई, जहां जनसमूह में तिरंगे के सम्मान की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही थी।

अपने संबोधन में विधायक दीपेश साहू ने कहा – आज का यह आयोजन केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भारत माता के सम्मान, वीर जवानों के बलिदान और राष्ट्र की एकता-अखंडता के संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 10 अगस्त से 14 अगस्त तक पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आह्वान किया है, ताकि हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्र गौरव में सहभागी बने। तिरंगा हमारा गौरव है – यह हमें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, वीर जवानों के बलिदान और देश की एकता की याद दिलाता है। हमें गर्व है कि हम ऐसे राष्ट्र के नागरिक हैं, जहां तिरंगा हमारी पहचान है।मैं आप सभी से अपील करता हूं कि अपने-अपने घर, गली, मोहल्ले और संस्थानों में तिरंगा अवश्य फहराएं और इस राष्ट्रीय अभियान को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें।”विधायक साहू ने इस आयोजन में शामिल सभी स्कूली बच्चों, शिक्षकों, कार्यकर्ताओं भाजपा पदाधिकारियों और नगरवासियों की देशभक्ति भावना की सराहना की और इस भव्य तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई दी l

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तिरंगा यात्रा प्रभारी – श्री राजेन्द्र शर्मा,बेरला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष – डोमेन्द्र सिंह राजपूत
भाजपा नेत्री – संध्या परगनिया,नगर पंचायत अध्यक्ष – विशाल राज देशलहरे संतोष साहू, अमृत माहेश्वरी, पिंटू रघुवीर सिन्हा, बलराम यादव, शिवझड़ी सिन्हा, कन्हैया सेन, जगदीश कुरे, किशुन साहू, सरजू साहू, नारायण पटेल, लेखराम साहू, कुलेश्वर साहू, उकेद्र साहू, डमन साहू, थानेश्वर साहू सहित सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज