बोड़ला ब्लॉक् जैताटोला ग्राम में पक्की सड़क का सपना अधूरा, जन प्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी आई सामने

राजधानी से जनता तक 

जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

बोड़ला – जिले से मात्र 15 किलोमीटर और बोड़ला मुख्यालय से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव जैताटोला और चाहटा जहाँ लगभग 1400 लोग निवास करते है और परिवार के हिसाब से देखा जाये तो 180 परिवार का निवास है ऐसे में विकास की बात और मूलभूत सुविधा के दृष्टि से देखा जाये तो बदतर स्थिति है। सरकारें आती रही और बदलती रही जनता का सिर्फ राजनीती उल्लू सीधा करने के लिए उपयोग सभी पार्टी ने जमकर किया हर चुनाव में पहली प्राथमिकता पक्की सड़क ही रही पर चुनाव के बाद किसी ने पहल नही की।भारत विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन तहसील बोड़ला के जैताटोला गांव के निवासियों के लिए यह विकास केवल एक सपना बनकर रह गया है। यहाँ की पक्की सड़क का निर्माण कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों की नाराज़गी अब खुलकर सामने आ रही है।जैताटोला के निवासियों का कहना है कि हर चुनाव में नेता यहाँ आते हैं, वादे करते हैं और चले जाते हैं। “हमारा गाँव आज भी कच्ची सड़क पर है, जिससे बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है,” एक स्थानीय निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा। “हर बार चुनाव के समय हमें यही आश्वासन मिलता है कि इस बार सड़क का निर्माण होगा, लेकिन फिर से वही स्थिति। पिछले कुछ वर्षों में कई बार पक्की सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया है, लेकिन आज तक यह सिर्फ वादे ही बने रहे। जैताटोला की सड़क न केवल स्थानीय निवासियों के लिए, बल्कि विद्यार्थियों और किसानों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। गाँव के बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई होती है और किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुँचाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।अब आवश्यकता है ठोस कदम उठाने की स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब समय आ गया है कि सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। “यहाँ के लोगों को सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की सख्त जरूरत है। यदि सरकार विकास की बात करती है, तो इसे केवल वादों तक सीमित नहीं होना चाहिए एक स्थानीय निवासी ने कहा सोचने वाली बातें जो सामने आई वो ये है की, क्या जैताटोला के निवासियों का सपना कभी पूरा होगा?क्या नेताओं को अपनी जिम्मेदारी का एहसास होगा?यह सवाल अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।उम्मीद है कि सरकार इस मामले पर गंभीरता से ध्यान देगी और लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज