बोरगुड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां संस्करण, योजनाओं पर हुई चर्चा

 

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा जिले के बूथ क्रमांक 114 बोरगुड़ा में आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री धनीराम बारसे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।

कार्यक्रम का आयोजन एक भाजपा कार्यकर्ता के निवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, जनभागीदारी और विभिन्न सामाजिक विषयों पर साझा किए गए विचारों को कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम के उपरांत जिलाध्यक्ष श्री धनीराम बारसे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आम नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नक्का आनंद, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण बारसे, युवा मोर्चा जिला प्रशिक्षण प्रमुख पोदिया सोढ़ी, पूर्व सरपंच हांदा मांडवी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रकाश नूप्पो, बूथ अध्यक्ष मांडवी जोगा सहित मांडवी गंगा, सोढ़ी आयता, हरीलाला एवं अन्य बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा संगठनात्मक मजबूती के लिए यह आयोजन महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है