भागवत श्रीगोविंद का घर है – डॉ. संजय कृष्ण सलिल

कथा पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा

राजधानी से जनता तक । रायपुर । रविशंकर पांडेय । श्रीखाटू श्याम मंदिर समता कॉलोनी में आज से श्रीमद् भागवत कथा की शुरूआत हुई, इससे पूर्व भव्य कलश यात्रा
चिंताहरण हनुमान मंदिर चौबे कालोनी से निकाली गई जो कथा स्थल पहुंची। भक्तिभाव से महिला व पुरुष सदस्य जयकारे लगाते चल रहे थे। इनमें 108 महिलाएं विशेष परिधान में शामिल थीं।
वृंदावन धाम से आए कथावाचक डॉ. संजय कृष्ण सलिल ने पहले दिन भागवत कथा का महात्म्य बताया, कहते है बाबा (ठाकुर) की कृपा सब पर बरसती है लेकिन यह तीन तरीकों से, जैसे तीन तरह की घटना घटे तो समझें बाबा की कृपा तुम पर बरस गई। पहली कृपा आती है संत के रुप में, अगर किसी संत का दर्शन हो जाएं या किसी संत का सानिध्य मिल जाए तो समझना कृपा हो गई। दूसरी कृपा आती है नाम के रुप में, ठाकुर का नाम लेते रहो कृपा अपने आप ही मिल जाती है और तीसरी कृपा आती है बाबा यानी ठाकुर की कथा सुनने से।
प्रसंगवश बताया कि सेवा कैसे की जाती है। पोते की बहु घर में पोछा लगाती थी, दादी फूल-माला बनाती थी और बहु सेवा करती थी, घर में 10 लोग थे लेकिन फिर भी वे लोग ठाकुर का काम खुद ही करते थे। बहु रामायण का पाठ करती थी, दादी भागवत जी का पाठ करती थी और समय होने पर पन्ने को मोड़कर रख देती थी क्योंकि दूसरे दिन उससे आगे का पाठ करना है। बंधुओं हम लोग भी यही करते है। जैसे रामायण राम का घर है वैसे ही भागवत श्रीगोविंद का घर है। ये जो ग्रंथ है वह साक्षात्य कृष्ण की लीला है, इन पर काट-पीट नहीं करनी चाहिए। इनके पन्नों को नहीं मोडऩा चाहिए, यह अपराध होता है। मंगलवार को शुकदेव जन्म, परीक्षित जन्म पर कथा होगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज