भाजपा किसान मोर्चा को मिला अनुभवी नेतृत्व

डमरू राम नाग बने सुकमा जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठन को मजबूती देते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री डमरू राम नाग जी को भाजपा किसान मोर्चा सुकमा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं किसान वर्ग में हर्ष का माहौल है।

डमरू राम नाग जी का संगठनात्मक एवं प्रशासनिक अनुभव किसान मोर्चा को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। वे लंबे समय से किसान हितों, ग्रामीण विकास एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं जिले के किसानों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा और अधिक सशक्त होकर किसानों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज