भाजपा जिला सुकमा में ‘विकसित भारत जी राम–राम जी’ जन-जागरण अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – भारतीय जनता पार्टी जिला सुकमा द्वारा विकसित भारत जी राम–राम जी जन-जागरण अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद, केंद्रीय मर्यादित सहकारिता बैंक अध्यक्ष एवं वीबी जी राम–राम जी अभियान के जिला प्रभारी दिनेश कश्यप रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत रूप से किया गया।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री विश्वराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष हूंगा राम मरकाम, जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी यादव एवं पार्वती प्रधानी उपस्थित रहे।

इसके अलावा मंडल अध्यक्ष रमाकांत नायक, धर्मेंद्र भदौरिया, आयता मंडावी, दोरनापाल नगर पंचायत अध्यक्ष राधा नायक, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मड़कम भीमा, जिला मंत्री संजय सोढ़ी, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत बारठ, जिला प्रवक्ता रमेश यादव, मोर्चा जिला अध्यक्ष सोभन गंदामी, धनीराम यादव, नक्का आनंद कुमार, डमरू राम नाग सहित विवेक यादव, लीलाधर राठी, महेंद्र सिंह भदौरिया, जगदीश माहेश्वरी, अमर पोयाम, बुधराम मंडावी, हरी यादव, जोगा राम बारसे, बलिराम नेगी, प्रवीण बारसे, रमेश कर्मा, पूजा तिवारी, नरेंद्र सोढ़ी, उपेंद्र नायक, राजेश पुजारी, समर पाइक, अजय मरकाम, मनोज पोडियामी, प्रताप दास सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और जन-जागरण के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज