भाजपा मंडल तमनार द्वारा कुधरीपारा में लाभार्थी व कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन

राजधानी से जनता तक। तमनार /कौशल साहू – भारतीय जनता पार्टी के दिशा निर्देश में जिला भाजपा के मार्गदर्शन में तमनार मण्डल के शक्ति केंद्र तमनार के ग्राम कुधरीपारा में लाभार्थी व कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव अब नजदीक आ गया है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं स्थानीय स्तर पर कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी एवं स्थानीय विधायक की नाकामी को उजागर करने हेतु शक्ति केन्द्र की बैठक मंडल अध्यक्ष जतिन्द्र कुमार साव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने कहाकि केंद्र के मोदी भाजपा सरकार के 9 वर्ष में सेवा सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विगत 9 वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी देते नए मतदाताओ को जोड़ते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमे आगामी विधानसभा चुनाव के विषय मे सभी अतिथि कार्यकर्ताओं को जीत का मन्त्र दिए। लैलूंगा विधायक व कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार ,कोयला शराब घोटाला को बताया गया। महिला स्व सहायता समूह का कर्ज माफी की घोषणा को नजर अंदाज करना,पेंशन,वरदाने व खाद की कमी,शराब बंदी जैसे अनेक मुद्दों को बताकर कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी नाकामियों को बताया गया

2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। फिर से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार बने इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं जाने और मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब पात्र लाभार्थियों को वृद्धा, विधवा पेंशन ,आवास व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं ताकि हर गरीब तक सरकारी मदद पहुंच सके, आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से एक बार भजापा का सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक मे पूर्व विधायक सुनीति राठिया,मण्डल अध्यक्ष जतिन्द्र कुमार साव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार राय,वरिष्ठ भाजपा अश्वनी पटनायक,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक,पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष दीपक पटनायक,सीता राम पटनायक,रामचरण कुम्भकार,रूपचंद गुप्ता,उग्रसेन साव,डीडीसी सहोद्रा दुर्गेश राठिया,डीडीसी रोहिणी बसंत राठिया,बीडीसी ममता साव,कल्पना कुम्भकार,श्यामा उरांव,शक्तिकेन्द्र प्रभारी संयोजक सह संयोजक सहित भाजपा प्रदेश जिला मण्डल शक्तिकेन्द्र के पदाधिकारी कार्यकर्तागणों की उपस्थिति रही।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज