भाजपा मण्डल मुलमुला में आत्मनिर्भर भारत के तहत कार्यशाला हुआ सम्पन्न

मुलमुला:- भारतीय जनता पार्टी मण्डल मुलमुला के ग्राम नंदेली में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा नेता विकास शर्मा जी उपस्थित रहे. साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी एवं भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष संतोष लहरे मंचासीन रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी चीजों को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में समाज को जागरूक करना था।

भाजपा मण्डल मुलमुला के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप यादव ने अपने संबोधन में कहा कि देश की प्रगति का वास्तविक मार्ग स्वदेशी को अपनाने से होकर गुजरता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें अपने जीवन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष लहरे ने कहा कि स्वदेशी उत्पाद अपनाने से न केवल हमारे कारीगर और बुनकर सशक्त होंगे, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। आने वाले दिनों में अनेक त्योहार मनाए जाएंगे और यह समय स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का सबसे उपयुक्त अवसर है। यदि हर नागरिक अपने घर-परिवार के लिए स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने लगे तो देश में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब हम स्थानीय उत्पादों को अपनाकर विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करेंगे। स्वदेशी अपनाना हर भारतीय का कर्तव्य है. आज आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य भी उसी भावना से जुड़ा है, जिसमें भारत को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से स्वावलंबी बनाना है।

मुख्यवक्ता विकास शर्मा ने कहा कि स्वदेशी को अपनाना आज की आवश्यकता है। यदि भारत को विश्वगुरु और विकसित राष्ट्र बनाना है, तो हमें अपने परिश्रम और अपनी प्रतिभा से बने उत्पादों को प्राथमिकता देनी होगी। आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर भारतीय का व्यक्तिगत संकल्प होना चाहिए। प्रत्येक नागरिक इस दिशा में सक्रिय योगदान से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा। शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वे अपने जीवन में स्वदेशी को प्राथमिकता देंगे और इस अभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएंगे। इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष उद्यालिक साहू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दरस पटेल, महामंत्री कौशल जोशी, उपाध्यक्ष द्वारिका वर्मा, उपाध्यक्ष इंदु बंजारे, मंत्री प्रहलाद साहू, कार्यालय मंत्री संतोष साहू, नंदेली सरपंच संतोष कुमार गोड़, मीडिया प्रभारी प्रकाश यादव, सुरेश सिंह, नंदकिशोर सिंह, भीमबली नायक, राजधर सिंह, बाबा सिंह, भारत मेहर, सूरज लहरे, भोला यादव, यशवंत सिंह, रोहित साहू, मुनिराम साहू, जेठूराम जांगडे, महेंद्र कश्यप, बनवारी लाल धीवर, रामकृपाल पटेल, यदुराई सिंह, बुधराम साहू, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज