भाजपा युवा मोर्चा जिला सुकमा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा

जिला प्रमुख नवीन दांदडें राजधानी से जनता तक सुकमा भारतीय जनता पार्टी, जिला सुकमा के अटल सदन कार्यालय से भाजपा युवा मोर्चा जिला सुकमा की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष माननीय  किरण सिंह देव जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन)  पवन साय, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माननीय  राहुल योगराज टिकरिहा  एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय  धनीराम बारसे जी एवं भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्षक  शोभन गदामी के अनुमोदन उपरांत की गई।
घोषित युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी में जिले के विभिन्न विकासखंडों से युवाओं को संगठनात्मक दायित्व सौंपते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है।
नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रचार-प्रसार प्रमुख, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, प्रशिक्षण प्रमुख एवं कन्या शक्ति संयोजिकाओं की नियुक्ति की गई है।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

Ishwar Naurange
Author: Ishwar Naurange

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज