जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत सहकारिता प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे की सहमति से महेंद्र सिंह भदौरिया को भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ सुकमा का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। महेंद्र सिंह भदौरिया को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सहकारिता प्रकोष्ठ संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा सहकारिता के क्षेत्र में पार्टी की योजनाओं और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी।
नवनियुक्त जिला संयोजक महेंद्र सिंह भदौरिया को पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




