भारत स्काउड एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ के मुख्य आयुक्त डाक्टर सोमनाथ यादव एवम राज्य सचिव कैलाश सोनी के आदेशानुसार ….

राजधानी से जनता तक / जिला प्रमुख पवन तिवारी

कबीरधाम । भारत स्काउट एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव जी एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी जी के आदेशानुसार कबीरधाम जिला में बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला पंचायत संसाधन केंद्र में दिनांक 23 से 29 सितंबर 2024 तक आयोजित किया गया जिसमें 42 स्काउट मास्टर तथा 36 गाइड कैप्टन कुल 78 प्रशिक्षण अभ्यार्थियों ने भाग लिया! कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मुख्य आयुक्त रूपेश जैन एवं मनोज गुप्ता की उपस्थिति में किया गया मध्यकाल में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट टी के एस परिहार उपस्थित होकर प्रशिक्षनार्थियों को दिशा निर्देश प्रदान किए ।ग्रैंड कैंप फायर में जिला कमिश्नर एवं जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू उपस्थित होकर प्रशिक्षार्थियों को अपने विद्यालय में स्काउट गाइड सक्रिय रूप से संचालित करने के लिए प्रेरित किया स्काउट विभाग के शिविर संचालक सुजीत कुमार गुप्ता एएलटी स्काउट तथा गाइड विभाग के शिविर संचालक एएलटी गाइड सरोजिनी यादव रायगढ़ एवं सहायक के रूप में एचडब्लुबी रेंजर गाइड लीडर परमेश्वरी साहू, एचडब्लुबी स्काउट मास्टर ईशाक खान, एडवांस गाइड कैप्टन संजू मिश्रा, एडवांस स्काउट मास्टर राजेश कुमार साहू, एडवांस स्काउट मास्टर मालिकराम मरकाम, डीओसी अजय चंद्रवंशी, एचडब्लुबी रोवर स्काउट लीडर विजय कुमार साहू, एडवांस स्काउट मास्टर नीलम यदु, एडवांस स्काउट मास्टर प्रियप्रकाश साहू, एडवांस कब मास्टर संजय धावडे, एडवांस गाइड कैप्टन भगवती हठीले, एडवांस रेंजर गाइड लीडर सोनाली चंद्रवंशी रही! प्रशिक्षण मण्डल के द्वारा प्रशिक्षार्थियों को स्काउटिंग क्यों, स्काउटिंग कि इतिहास, उद्देश्य, सिद्धांत, पद्धति, नियम, प्रतिज्ञा, आदर्श वाक्य, चिन्ह, सैल्यूट, बांया हाथ मिलाना, यूनिफार्म व बैचेस कि जानकरी, राष्ट्रगान, ईश प्रार्थना, झंडा गीत, ज्वाल गीत, झंडा कि जानकारी, स्कूल का पंजीयन, दल संचालन करने की प्रक्रिया, खोज के चिन्ह, राज्यपाल पुरस्कार हेतु दक्षता पदक की जानकारी इत्यादि प्रशिक्षण दिया गया!

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज