भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को पेराई सत्र ,2024-25 का गन्ना मूल्य राषि 6.52 करोड़ का किया गया भुगतान

राजधानी से जनता तक /जिला प्रमुख पवन तिवारी

कवर्धा दिनांक 25.11.2024:- भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को पेराई सत्र 2024-25 का गन्ना मूल्य राषि 6.52 करोड़ का किया गया भुगतान:-

डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निर्देष पर कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्षन में भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा नियमित अंतराल पर गन्ना किसानों को भुगतान किया जायेगा। इसी कड़ी में आज दिनांक को वर्तमान पेराई सीजन 2024-25 के लिए दिनांक 22.11.2024 तक गन्ना विक्रय करने वाले कृषकों को 06.52 करोड़ 315.10 रु. प्रति क्विंटल के मान से भुगतान जारी कर दिया गया है। वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 में आज दिनांक तक 26787 मे.टन गन्ना पेराई कर 23338 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है। कारखाना प्रबंधन द्वारा कृषकों से अपील की जाती है, कि कृषक कारखाने में परिपक्व गन्ना,साफ सुथरा बिना अगवा बिना जड़ के आपूर्ति करें, ताकि कारखाने में रिकव्हरी प्रतिषत बढ़े। जिसका लाभ कृषकों को मिल सके। प्रबंध संचालक भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा रामहेपुर ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज