मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के बाद 4711690 नये मतदाता बने, राज्य में 1 जनवरी की स्थिति में 3.07 करोड़ मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया में लेंगे हिस्सा -मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

राजधानी से जनता तक । रायपुर । आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी मध्य भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर राज्य निर्वाचन आयोग की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा निर्वाचन भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में 8 फरवरी की स्थिति में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कुल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11 है विधानसभा क्षेत्र 90 है। राज्यसभा सीटे 5 हैं एवं राज्य में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 24,109 फरवरी 8 की स्थिति में है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 6 जनवरी को किया गया था जिसके अनुसार कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 10149798 थी जबकि महिलाओं की संख्या 10272119 थी। थर्ड जेंडर की संख्या 739 थी। कुल मतदाताओं की संख्या 20422656 है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के उपरांत पुरुषों की कुल संख्या 10180405 जबकि महिलाओं की संख्या 10332115 एवं थर्ड जेंडर की संख्या 732 है। कुल मतदाताओं की संख्या आज की स्थिति में 20513252 संक्षिप्त पुनरीक्षण के उपरांत है। विधानसभा चुनाव में मतदान के उपरांत 120092 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। एक जनवरी 2024 की स्थिति में 3.07 करोड़ मतदाता राज्य में है।

अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या में 191638 है। उन्होंने पत्रकारवार्ता में बताया कि प्रारंभिक प्रकाशन में 18-19 आयु वर्ग के कुल मतदाता 494452 थे जो अंतिम प्रकाशन के उपरांत 577184 हो गये हैं। पुनरीक्षण के उपरांत कुल 82 हजार 732 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्तमान पुनरीक्षण फार्म 6 के आधार पर कुल मतदाताओं की संख्या 4711690 है। जबकि फार्म 7 के अनुसार 323602 नामों को विलोपित कर दिया गया है। सर्विस वोटर्स की संख्या 19905 दर्ज है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज