जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा – जिले के अंतिम छोर कोंटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मरईगुड़ा वन में बंद पड़ा साप्ताहिक बाजार लगभग 30 वर्ष बाद पुनः शुरू हो गया है। वर्ष 2025 से बाजार को दोबारा आरंभ करने के लिए ग्राम सभा की सहमति के बाद अनुविभागीय अधिकारी द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया।
शनिवार को साप्ताहिक हाट की औपचारिक शुरुआत की गई, जिसमें पहले ही दिन सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति देखने को मिली। लंबे समय से बाजार बंद रहने के कारण ग्रामीणों में इसका पुनः प्रारंभ होना उत्साह और खुशी का विषय रहा।
इस महत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाने में ग्राम सरपंच सुश्री कोरसा स्वपना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयासों से वन क्षेत्र का यह पारंपरिक बाजार फिर से जीवंत हो उठा है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है


