मस्तुरी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग जोरो पर,ग्रामीण क्षेत्र में कार्यवाही नही होने से भू माफिया सक्रिय..

स्तुरी – मस्तुरी क्षेत्र में अवैध प्लस्टिंग जोरो पर है। भू माफिया लगातार नए नए कृषि भूमि को प्लाटिंग कर भारी कीमत में बेच रहे है। ऐसे लोगो पर जिला प्रशासन तो कार्यवाही कर रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रो में राजस्व अधिकारियों के हाथ बंधे दिख रहे है। ऐसे में राजस्व अधिकारियों की संलिप्तता संदेह जनक है।

ऐसा ही मामला मस्तुरी राजस्व क्षेत्र के ग्राम मोहतरा और मस्तुरी से सामने आया है जहां मस्तुरी से जयरामनगर रोड और बिलासपुर जांजगीर फोर लेन पर अवैध प्लाटिंग का भरमार है 2 दर्जन से भी ज्यादा अवैध प्लाटिंग है। लेकिन राजस्व अधिकारियों की कार्यवाही करने से हाथ कांप रहे है।

ग्राम मोहतरा फोर लेन के पास खसरा नो 178/5 और 164/5 की जमीन को खेती के लिए रजिस्ट्री करा कर भू माफिया अवैध प्लाटिंग कर रहे है। कई पेड़ो को काटा जा रहा है। इन कटे हुए पेड़ो मे शासकीय औषधि पेड़ भी है। इनके कटाई पर शासन ने रोक लगाई है। उसके बाद भी भू माफिया बेख़ौफ़ होकर कानून को ठेंगा दिखा कर अवैध पेड़ो की कटाई कर रहे है। इसकी सूचना पत्रकार सुधीर सुमन के द्वारा पटवारी सहाब कविश तिवारी को फोन पर बताया था लेकिन अब तक अवैध प्लाटिंग पर रोक नही लग सकी है। पटवारी साहब कविश तिवारी का कहना है लिखित में शिकायत होने के बाद ही कोई कार्यवाही हो पाए गा अन्यथा कुछ भी नही हो सकता है।

ऐसा ही एक मामला मस्तुरी से जयरामनगर रोड स्थित शिव पेट्रोल पंप के पास अवैध प्लाटिंग है जो कि रेरा के नियमो का उलंघन कर कई घर बनाया जा रहा है।

अब सवाल उठता है कि क्या खबर के बाद राजस्व के अधिकारी इस अवैध प्लस्टिंग पर रोक लगा पाएंगे या फिर प्लेटिंग का ये खेल इसी तरह चलता रहे गा।

Ravindra Tandan
Author: Ravindra Tandan

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज