महतारी वंदन योजना माताओं बहनों के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक – सुनीता पाटले

महतारी वंदन योजना माताओं बहनों के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक – सुनीता पाटले

प्रतिमाह मिलेगा अब एक हजार रुपए 

राजधानी से जनता तक। जांजगीर चांपा – मोदी की पूरी होती गारंटी का स्वागत करते हुए भाजपा अजा मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले ने कहा की महतारीयो के वंदन का अब दिन आ गया है। छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के सम्मान एवं स्वाभिमान का अभिनंदन प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रदेश की 70 लाख से भी अधिक मातृशक्तियों को उनकी सम्मान राशि अब प्रति माह प्रदान किया जाएगा।

मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुनीता ने कहा की सभी महतारी पैसे के अभाव की नहीं बल्कि महतारी वंदन के प्रभाव की बात कर रही है। प्रतिमाह 1 हजार रुपये की यह योजना महिलाओं के आत्मनिर्भर भविष्य को बढ़ावा देने में मदद करेगी और हम सभी को गर्व है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद सुशासन की पुनर्स्थापना हुई है इसलिए प्रत्येक वर्ग के लिए लगातार कल्याणकारी कार्य किये जा रहे हैं। सुनीता में आगे कहा की छत्तीसगढ़ की महतारी, दीदियों, बहनों के लिए वो ऐतीहासिक दिन आ गया है जिसे सदैव सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। यह दिन न केवल उन्हें आर्थिक सहायता करने का है, अपितु महिलाओं को आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता से जीने की नई आशा प्रदान करने वाला दिन है । अब हर महीने जब महतारी बहनों को उनके खाते में सीधे 1000 रु मिलेंगे तो छत्तीसगढ़ की महिलाएं और सशक्त होंगी।

पीएम और सीएम का आभार

भारतीय जनता पार्टी की अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले ने भावविभोर करने वाली इस ऐतिहासिक योजना से प्रदेश की महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महिलाओं की ओर से आभार ब्यक्त किया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज