महापौर संजू देवी ने डेंगूरनाला छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए सफाई व सुविधाओं के निर्देश

राजधानी से जनता तक कोरबा| पूर्वांचल समाज का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा इस वर्ष 25 से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इसको लेकर देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं। कोरबा नगर निगम भी छठ पर्व की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम कोरबा की महापौर  संजू देवी राजपूत ने डेंगूरनाला छठ घाट का निरीक्षण किया और वहां की साफ-सफाई और सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निगम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने घाट की सफाई, रोशनी की उचित व्यवस्था और महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा जल्द से जल्द सुनिश्चित करने को कहा। महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा कुल 23 छठ घाटों पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा पूर्वांचल समाज का सबसे बड़ा पर्व है, जिसे पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम सभी जरूरी इंतजाम कर रहा है।

निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद चंद्रलोक सिंह भी उपस्थित रहे, जो हर साल छठ पूजा की तैयारियों में सक्रिय रहते हैं। सफाई अधिकारी  संजय तिवारी ने बताया कि निगम की टीमें हर छठ घाट का निरीक्षण कर रही हैं और साफ-सफाई के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इस अवसर पर महापौर  संजू देवी राजपूत, पार्षद चंद्रलोक सिंह, सफाई अधिकारी  संजय तिवारी,  भूषण उरांव समेत निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com