महाशिवरात्रि पर्व पर डूमरबाहाल शिव मंदिर में शिवभक्तों ने शिव भक्ति में डूबे गांव कुछ घंटों तक बदल गई शिवनगरी

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल (गरियाबंद)

राजधानी से जनता तक

देवभोग – आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक ग्राम डूमरबाहाल सहित सभी शिव मंदिरों में श्रृद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ी हुई थी ,इस दौरान गांव के गोहटिया( पुजारी ) हरिसिंह ध्रुवा सुपुत्र धनश्याम ध्रुवा और साथ में शिव मंदिर के पुजारी पंडित भोला प्रसाद दुबे को महाशिवरात्रि पूजा उत्सव कमेटी ने मंदिर में पूजा अर्चना की शुरुआत करने के लिए दर्जनों ग्रामीण माताओं बहनों व युवा युवती ने साथ बाजा गाजा लेकर माननीय वरों के घरों में गुलाल सिंदूर व पुष्पमाला गले में पहना कर आत्मिय से स्वागत सत्कार मंदिर प्रवेश द्वार तक स्वागत किया गया। उसके पश्चात धीरे- धीरे डूमरबाहाल मनकामेश्वर महादेव मंदिर में हर साल की भांति इस साल भी पूजा और जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। और दिनभर शिव भक्त के श्रृद्धालुओं को मिठे पकवान, भोजन पानी व्यवस्था करवाई गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रिकालीन जागरण हेतु उड़िया नाटक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शिव मंदिर पूजारी भोला प्रसाद दुबे ने बताया कि देवभोग क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डूमरबाहाल में लगातार दो तीन साल होने जा रहा है, गांव में शिवरात्रि पर्व पर खूब हर्षोल्लास से मनाई जाती हैं। आज गांव में भगवान शिव जी महाशिवरात्रि पर भव्य कार्यक्रम आयोजन रखा गया था। ओर भी उन्होंने यह बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार आज के दिन भगवान शिव शंकर जी और माता पार्वती की विवाह हुआ था। शिव जी की आराधना करने का सौभाग्य प्राप्त होता हैं।हर कोई व्यक्ति अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए सच्ची मन में श्रद्धा और आस्था से भक्ति करने से मन की मुरादें पूरी होती हैं।12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। आज के दिन भगवान शिव जी की पूजा आराधना दोनों समय अर्थात दिन रात करने से मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज