महिलाओं ने चन्दा इकठ्ठा कर कराया छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का निर्माण, विधायक के अनावरण करने से महिलाओं ने मचाया बवाल

कोटा । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मूर्ति अनावरण से नाराज़ महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया। महिला समूह की महिलाओं ने चन्दा इकठ्ठा कर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का निर्माण कराया था। वहीं गांव के सरपंच ने उनकी अनुपस्थिति में विधायक से मूर्ति अनावरण करा दिया। जिससे नाराज महिलाओं ने विधायक और सरपंच के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया।दरअसल, तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनियारी में ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन कार्यक्रम था। इस दौरान गांव के सरपंच जितेंद्र राज ने विधायक के हाथों छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण किया गया। जिससे नाराज महिलाओं ने चक्का जाम कर दिया। मूर्ति का निर्माण समूह की महिलाओं ने आपस में चंदा करके कराया था।जमकर की नारेबाजी मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में समूह की महिलाओं को भी शामिल होना था। लेकिन मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में उनको शामिल नहीं किया गया। जिसके कारण महिलाओं का गुस्सा फूट गया। इस दौरान विधायक धर्मजीत सिंह व स्थानीय सरपंच जितेंद्र राज के खिलाफ महिलाओं ने जमकर नारेबाजी भी की।2 घंटे तक रहा सड़क जाम महिलाओं ने विधायक और सरपंच से माफ़ी की मांग की है। साथ ही मूर्ति और इस कार्यक्रम में हुए खर्च की भरपाई करने की भी मांग की है। चक्काजाम की वजह से करीब 2 घंटे तक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद अफसरों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। इधर पुलिस ने चक्का जाम करने वालों के ऊपर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज