मां के कंकाल के साथ 3 महीनों तक रहा बेटा, नहीं किया अंतिम संस्कार; वजह कर देगी हैरान

राजधानी से जनता तक । गुवाहाटी । असम के गुवाहाटी के ज्योतिकुची इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 40 वर्षीय जयदीप देव ने अपनी मां पूर्णिमा देवी के शव को तीन महीने तक घर में रखा। पुलिस ने बताया कि जयदीप को मानसिक रूप से बीमार होने के संदेह में हिरासत में लिया गया है।
पड़ोसियों की शिकायत के बाद पुलिस ने जयदीप के घर पर छापा मारा। घर के अंदर पूर्णिमा देवी का कंकाल मिला। पुलिस के अनुसार, जयदीप का मानना था कि उसकी मां फिर से जीवित हो जाएंगी। वह रोजाना मां के लिए खाना लाता था और पूजा भी करता था।
जानकारी के अनुसार, पूर्णिमा देवी की मृत्यु तीन महीने पहले हुई थी। जयदीप ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। जयदीप मानसिक रूप से बीमार था और धार्मिक अनुष्ठानों में विश्वास रखता था। जयदीप अपनी मां की पेंशन पर निर्भर था। पुलिस ने जयदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला रही है। लोग जयदीप के इस कृत्य से हैरान हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज