मुख्यमंत्री विषुणुदेव साय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हिंदू संगम में हुए शामिल यज्ञ में की छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली के लिए किए प्रार्थना

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड मुख्यालय में आयोजित हिंदू संगम में यज्ञ में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आयोजन समिति के सदस्यों से आत्मीय भेंट कर आयोजन की पूरी जानकारी ली। उन्होंने यज्ञ में आहुति अर्पित की और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।इसके बाद मुख्यमंत्री साय ने पारंपरिक रीति से जमीन पर बैठकर भोजन-प्रसाद ग्रहण किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।
हिंदू संगम के तहत धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन जारी हैं, जिसमें जनजातीय परंपराओं, बैगा, पंथी और डंडा नृत्य की विशेष प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। हिन्दू संगम समापन समारोह 29 जनवरी को होगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज