मूलभूत सुविधाओं से वंचित मैनपुर: जिला पंचायत सदस्यों की भूख हड़ताल से गरमाया माहौल, सरकार और प्रशासन के खिलाफ उग्र होता जनआक्रोश

थनेश्वर बंजारे /राजधानी से जनता तक

गरियाबंद | मैनपुर।

मैनपुर तहसील में जनता की बुनियादी समस्याओं की अनदेखी और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने मोर्चा खोल दिया है। 4 जून सुबह 8 बजे से दोनों जनप्रतिनिधि एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस हड़ताल ने मैनपुर क्षेत्र में प्रशासन की विफलता को उजागर कर दिया है।

जिम्मेदारों की चुप्पी, जनता की तड़प

क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। ग्रामीण लगातार इन मुद्दों को उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब जनता की पीड़ा को आवाज देने के लिए चुने हुए प्रतिनिधियों ने खुद भूख हड़ताल का रास्ता चुना है।

दूसरे दिन भी जारी रहा आंदोलन, बढ़ा समर्थन

भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है और क्षेत्र से भारी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता व आमजन समर्थन में पहुंच रहे हैं। लोग अब इसे केवल प्रतिनिधियों का संघर्ष नहीं, बल्कि जनता के हक और सम्मान की लड़ाई मान रहे हैं।

रात पंडाल में, दिन संघर्ष में

संजय नेताम और लोकेश्वरी नेताम ने रात भी पंडाल में ही गुजारी, प्रशासनिक अधिकारियों की कई बार समझाइश के बावजूद वे अपनी मांगे पूरी होने तक पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

प्रशासन की ओर से खानापूरी, समाधान नहीं

अब तक जिला प्रशासन की ओर से केवल औपचारिक बातचीत और समझाइश का प्रयास किया गया है, लेकिन मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। यह रवैया प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

चिकित्सकीय निगरानी और पुलिस बल तैनात

भूख हड़ताल कर रहे दोनों जनप्रतिनिधियों की सेहत पर असर पड़ने लगा है। डॉक्टरों की टीम लगातार स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। वहीं एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन समस्या हल करने के बजाय सिर्फ “स्थिति को नियंत्रित” करने में लगा है।

राजधानी से जनता तक न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट

जनता पूछ रही है: कब जागेगा प्रशासन? कब मिलेगा उन्हें उनका हक?

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज