मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम की मौत: परिजनों में आक्रोश व्याप्त.. बनी हुई हैं तनाव की स्थिति 

राजधानी से जनता तक कोरबा| मेडिकल कॉलेज कोरबा में 13 माह की मासूम बच्ची वानिया केवट की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण बच्ची की तबीयत बिगड़ी और वह कोमा में चली गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, वानिया को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। परिजनों का कहना है कि ट्रेनी डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के तुरंत बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई और वह कोमा में चली गई। डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। वानिया अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर वानिया के परिजनों ने एक दिन पहले ही कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के कुछ ही घंटों बाद बच्ची की मौत की खबर से परिजन स्तब्ध हैं और इसे गंभीर लापरवाही मान रहे हैं।घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजन व उनके समर्थक एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों द्वारा अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाने की सूचना है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इधर, अस्पताल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा की जा रही है। बहरहाल अस्पताल में परिजनों का बवाल जारी हैं। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित हैं, मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज