मोबाईल दुकान व चॉइस सेंटर से चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जेल

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/बलरामपुर, रामानुजगंज 

बलरामपुर :- बलरामपुर रामानुजगंज जिले के थाना रामानुजगंज मे दिनांक 12 जनवरी 2026 को उपस्थित होकर प्रार्थी सूर्यकुमार निवासी धनपुरी द्वारा एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र पेश कर एफआईआर दर्ज कराया गया था की उनके मोबाइल एसेसरीज व चॉइस सेंटर में दिनांक 12 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 12.00 बजे एक व्यक्ति घुसकर काउंटर से 5200 रूपये व एक नग जिओ कंपनी का मोबाइल फोन चोरी करके ले गया की रिपोर्ट पर थाना रामानुजगंज में अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 303(2), 331(3) बी एन एस कायम कर विवेचना में लिया गया गया था दुकान का सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर आरोपी की पहचान तामेश्वर नगर निवासी अमन मिस्त्री के रूप में हुई थी, अपराध कायमी पश्चात से ही आरोपी फरार चल रहा था जो आज दिनांक 05 मार्च 2026 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फरार आरोपी अमन मिस्त्री होली त्यौहार मनाने अपने निवास आया हुआ जो रामानुजगंज में मोटरसाइकिल से घूम रहा है।तत्काल थाना रामानुजगंज पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अमन मिस्त्री की घेराबंदी की गई और अमन मिस्ट्री को दबोच लिया गया। पूछताछ पर उसने जुर्म स्वीकार किया।उसके कब्जे से चोरी किए गए पैसों 500 रुपए वो चोरी किया गया जियो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कीमती करीब 80000 रुपए की बरामदगी की गई।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

उक्त चोरी के प्रकरण के आरोपियों के गिरफ्तारी एवं चोरी का मशरूका बरामद कर जप्ती की कार्यवाही में निरीक्षक अजय साहू थाना प्रभारी रामानुजगंज, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, महामाया सिंह, नागेश्वर पोर्ते, की विशेष भूमिका रही

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज