युवोदय – युवा संवाद कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशासन एवं जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया

जांजगीर।जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी जांजगीर चांपा एवं पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिला प्रशासन जांजगीर चांपा एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में युवोदय- युवा संवाद विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार वर्मा के स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यू.एन. कुर्रे ने विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर क्राइम के प्रति सचेत रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी उठाने का संदेश दिया। यूनिसेफ के अकलतरा विकास खंड समन्वयक श्री नरेन्द्र कश्यप ने युवोदयbऐप के महत्व और मानसिक स्वास्थ्य, पढ़ाई का होना, आज क्या सीखा, मय भारत पोर्टल में पंजीयन जैसे अन्य उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से इस ऐप को डाउनलोड करने और इसका उपयोग करने की अपील की। इस अवसर पर अकलतरा पुलिस थाना से महिला प्रधान आरक्षक अनिता पाटले ने “अभिव्यक्ति” ऐप के बारे में बताया और छात्रों को इसे डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यशाला के दौरान निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर उनि. पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी* द्वारा उपस्थित लोगो को सायबर क्राइम, आनलाइन ठगी से बचाव एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। इसी प्रकार ASI विवेक सिंह, प्रधान आर. विवेक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से जुड़े मामलों पर जागरूक करते हुए साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए और विद्यार्थियों के सवालों का उत्तर देकर उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी। उपरोक्त कार्यक्रम में स्वयं सेवकों के शिवेश कुमार मिश्रा, दीपक देवांगन हिमांशु साहू, नंदकिशोर, रवि कुमार, नैना साहू, श्रुति सिंह सहित उपस्थित रहें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज