राजस्व कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने उपमुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया

जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन

कवर्धा, 29 जून 2025। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कबीरधाम प्रवास के दौरान कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की जिला इकाई द्वारा तहसीलदारों एवं राजस्व अमले को फील्ड स्तर पर कार्य करते समय आने वाली व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराया गया। संघ द्वारा बताया गया कि सीमित कर्मचारी संसाधनों एवं तकनीकी उपकरणों की कमी जैसी चुनौतियों के बावजूद अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं तत्परता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

संघ ने आग्रह किया कि इन जमीनी समस्याओं के निराकरण से प्रशासनिक कार्यों में अधिक पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता लाई जा सकती है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों की सेवा भावना और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी राजस्व प्रकरणों का त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण किया जाना चाहिए।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र उचित निर्णय लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शासन आमजन को त्वरित और प्रभावी सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, और इसके लिए प्रशासनिक तंत्र को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज