राजा राम भगवान जैसा पुत्र हर माता-पिता कि आस होती है – लक्ष्मी रजक अच्छा इंसान बनना और दूसरों की मदद करना ही जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है राम भगवान

राजा राम भगवान जैसा पुत्र हर माता-पिता कि आस होती है – लक्ष्मी रजक

अच्छा इंसान बनना और दूसरों की मदद करना ही जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है राम भगवान

खैरागढ़। खैरागढ़ शिवसेना के सभी कार्यकर्ताओं ने आज अयोध्या में राम भगवान कि स्थापना के शुभ अवसर पर खैरागढ़ जिला में इतवारी बाजार में राम भगवान के नाम से शिवसेना के सभी कार्यकर्ताओं ने महाप्रसाद रखा था आने जाने वाले सभी लोगो को प्रसाद वितरण करके राम भगवान कि प्रति शिवसेना के सभी सदस्यों ने अपनी आस्था जाहिर कि है राहगीरों को महाप्रसाद और पानी पिलाकर सबसे पुण्य का काम किया गया है राम भगवान कि स्थापना होने पर शिवसेना के सभी सदस्यों ने महाप्रसाद वितरण में एक दूसरे का सहयोग किया है

खैरागढ़ में मांस मदिरा कि दुकान बंद करके शुष्क दिवस मनाया गया
अयोध्या में राम मंदिर कि स्थापना के शुभ अवसर पर आज खैरागढ़ में शुष्क दिवस के लिए मनाया गया है और मांस मटन जैसे दुकानों को आज बंद रखा गया है

राजा राम भगवान जैसा पुत्र हर माता-पिता कि आस होती है
शिवसेना कि सदस्य लक्ष्मी रजक का कहना है कि राम के जीवन का उद्देश्य एक आदर्श राजा और एक आदर्श इंसान बनना था वह एक दयालु करुणावान और न्यायप्रिय व्यक्ति थे उन्होंने अपने जीवन में हमेशा सत्य और धर्म का पालन किया. उन्होंने अपने लोगों की रक्षा की और उन्हें खुशहाल जीवन जीने में मदद की राम एक महान योद्धा भी थे जिन्होंने रावण जैसे शक्तिशाली राक्षस को हराया. राम के जीवन का उदाहरण सभी लोगों के लिए प्रेरणा है. वह हमें सिखाते हैं कि एक अच्छा इंसान बनना और दूसरों की मदद करना ही जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है राम भगवान अपने माता पिता का आदर सम्मान करते थे आदर्शों से बंधकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते थे और राम भगवान अपने राज्य के आदर्शों का पालन करते थे इसलिए आज भी हर जगहों पर राजा राम जयश्री राम का नारा लगाया जाता है आज भी हमारे देश में माताएं और बहनें राजा राम जैसे बेटे कि लालसा करते हैं और भगवान से प्रार्थना भी करते हैं माता पिता कि बात आर्दश में चलने वाला राम जैसा पुत्र सबको हो क्यूंकि राम भगवान ऐसे पुत्र थे जो अपने माता पिता के आदेश को अपना कर्तव्य मानकर खुशी खुशी पूरा करते थे आज इस शुभ अवसर पर उपस्थित रहे
जिला अध्यक्ष कौशल बघेल युवा सेना जिला अध्यक्ष राम ठाकुर,शहर अध्यक्ष पंकज साहु ब्लांक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह परिहार महासचिव गौरव मिश्रा श्याम रजक, रीना ठाकुर सभी सदस्यो ने अपना सहयोग प्रदान किया है।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज