राज्यपाल रमेन डेका 28 नवंबर को आएंगे कवर्धा

राजधानी से जनता तक । जिला प्रमुख पवन तिवारी । कवर्धा । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 28 नवबंर 2024 को कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल डेका 28 नवंबर को सुबह 10.15 बजे पुलिस परेड ग्राउंड हैलीपैड से रवाना होकर 10.45 बजे पुलिस लाईन हैलीपैड कवर्धा पहुँचेंगे। सुबह 10.50 बजे से 11.25 तक समय आरक्षति रहेगा। सुबह 11.30 बजे राज्यपाल जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 12.45 बजे वे सर्किट हाउस पहुँचेंगे। राज्यपाल लंच के पश्चात दोपहर 02 बजे पुलिस लाईन हैलीपैड कवर्धा से खिन्हा हेलीपैड मंडला मध्यप्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com