रायगढ़ का चौतरफा विकास ही है मेरा संकल्प – गोपिका गुप्ता

राजधानी से जनता तक । रायगढ़ । विधानसभा में बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं के बीच डट के खड़ी हुई निर्दलीय महिला प्रत्याशी गोपिका गुप्ता चुनावी रण में खड़ी हुईं हैं। सोमवार को होटल जानकी वाटिका में गोपिका गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना विजन सामने रखा। भाजपा से बगावत के बाद भी पार्टी के प्रति कोई दुर्भावना ना होते हुए स्वतंत्र मन से चुनाव लड़ने का फैसला गोपिका गुप्ता ने लिया है उनके इस फैसले का सहयोग ना सिर्फ को उड़िया व कोलता समाज बल्कि सर्व समाज कर रहा है। गोपिका गुप्ता रायगढ़ के चौतरफा विकास का संकल्प लिए हुए चुनावी मैदान में उतरीं हैं, जहां बीजेपी और कांग्रेस राज्य के लिए लाए गए घोषणा पत्र के दम पर जनता को लोक लुभावन वादे कर वोट बटोरने का प्रयास कर रहे हैं।

दरअसल गोपिका गुप्ता की सबसे बड़ी मंशा यह है कि रायगढ़ को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। सोमवार की दोपहर आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य विषयों के साथ विभिन्न मुद्दों को रखते हुए गोपिका गुप्ता ने अपनी मंशा संविधान के चौथे स्तंभ के सामने रखी, पत्रकारों से सवाल जवाब में यह भी प्रश्न पूछा गया कि प्रदूषण और बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था से बदनाम रायगढ़ को वो किस तरह एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर सकते हैं , जिस पर उन्होंने बड़ी सादगी से उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि यह विधानसभा क्षेत्र हमारे घर के आंगन की तरह है,जिसे साफ करना और सुंदर रखना हमारा कर्तव्य है,ठीक उसी प्रकार पूरे क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर इस क्षेत्र को सुंदर बनाकर एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में गोपिका गुप्ता ने रायगढ़ विधानसभा के प्रति अपनी मंशा जाहिर की , जिसमें उन्होंने बताया कि रायगढ़ के विभिन्न मुद्दों को वह मुखर्ता से सामने उठाएंगी,जिन चीजों में शहर पिछड़ा वह है उन्हें सबसे पहले सुधार करने का प्रयास करेंगे , शहर की खराब सड़क व्यवस्था हो या प्रदूषण की मार झेल रहा रायगढ़ शहर ,सभी चीजों को दुरुस्त किया जाएगा। वही रायगढ़ के लिए उनका बड़ा विचार यह है कि क्षेत्र को एक बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जिससे बाहर से आने वाले सैलानियों की वजह से रायगढ़ में लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं विश्वपटल पर भी रायगढ़ की एक नई छवि उभर के सामने आएगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भी गोपिका गुप्ता कहीं पीछे नहीं रही हैं ,जिस तरह उन्होंने अपने जिला पंचायत सदस्य के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत रायगढ़ के पुसौर में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़े पुल महानदी सेतु के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई है, इस तरह वह रायगढ़ के विभिन्न विकास कार्यों में अपनी अहम भूमिका से क्षेत्र वासियों को बेहतर सुविधा मुहैया करने की विचार रख रही हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज