रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक के ग्राम पंचायत गढ़उमरिया के आश्रित ग्राम वार्ड न. 20 खैरडीपा के समस्त ग्राम वासियों ने किया चुनाव का बहिष्कार

राजधानी से जनता तक । रायगढ़ । छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। मतदान से पहले प्रदेश के कोने-कोने से चुनाव बहिष्कार की खबरें भी लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब रायगढ़ विधानसभा चुनाव के बहिष्‍कार का मामला सामने आया है। दरअसल, यह मामला रायगढ़ जिले के पुसौर ब्‍लाक के ग्राम पंचायत गढ़उमरिया के आश्रित ग्राम खैरडीपा का है। यहां के लोगों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्‍कार का निर्णय लिया है। इन ग्राम वासियों का कहना है की सड़क नहीं तो, वोट नहीं

 सड़क बना वोट पाऔ. सड़क

जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। वैसे तो ये भारतीय नागरिक का अधिकार है, लेकिन अपने इन्हीं अधिकारों को लेकर पिछले 10साल से जद्दोजहद कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने के चलते इस बार फिर चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी है। और नेताओं का प्रवेश निषेध का बैनर गांव में लगा दिया है।मांग पूरी नहीं होने के चलते पिछले साल लोकसभा और विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करते है तब वर्तमान सरकार के नेताओं ने आश्वासन दिलाया था कि वे उनकी सरकार बना दें। सत्ता में आते ही उनकी समस्या का निदान करेंगे। मगर पिछले 10 सालों से मिल रहे आश्वासन और वादे पांच साल और बीत जाने के बाद भी पूरे नहीं हो पाए हैं।कभी 200 परिवार वाले इस गांव में वर्तमान 150 परिवार ही बचे हैं। 50 परिवारों ने गांव छोड़ना ही बेहतर समझा। वर्तमान में गांव में जनसंख्या लगभग 4 सौ के करीब है। मूलभूत समस्याओं के निराकरण नहीं होने से और माननीयों की तरफ से मिल रहे कोरे आश्वाशन से नाराज ग्रामीणों ने अपनी पैतृक संपत्ति को छोड़ना ही बेहतर समझा। कई परिवार दूसरी जगह जाकर बस गए हैं। और अपना नाम भी वोटर लिस्ट से कटवा लिया

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज