रायपुर। भाजपा के संयुक्त मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों ने मार्गदर्शन दिया।

बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कोरबा उत्तम सिंह रंधावा समेत युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष अग्रवाल एवं बाकिमोंगरा से भाजपा मंडल मंत्री रितेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे। संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।नव नियुक्त मोर्चा के पदाधिकारी को टिप्स देने के साथ ही मंत्र और सूत्र भी दिए गए. भारतीय जनता पार्टी या संगठन जो भी कार्यक्रम आयोजित होते हैं उसको बूथ और इकाई लेवल तक कैसे पहुंचा जाए. इसको विस्तार से इस बैठक में नवनियुक्त संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी को बताया गया. साथ ही शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई, नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com



