राष्टीय पर्व पर परसी एवम् बोड़ासागर में लहराया तिरंगा शान से

राष्टीय पर्व पर परसी एवम् बोड़ासागर में लहराया तिरंगा शान से

 

सक्ती।राष्टीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर पूरे भारत देश में राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाया गया एवम् राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया राष्टीय पर्व में ग्राम पंचायत बोडासागर एवं आश्रित ग्राम परसी में राष्ट्रीय पर्व हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी बड़ा ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,ग्राम परसी में प्राथमिक शाला प्रांगण में राष्टीय ध्वज तिरंगा मनीराम सोनवानी पुलिस,बुंदराम सोनी,आनंद राम कोटवार,संपत पटेल,के द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया,तो वही मंगल भवन में सक्रिय महिला अध्यक्ष संतोषी दिलावर के द्वारा झंडा फहराया गया, तत्पश्चात प्रभात फेरी के बाद छोटे छोटे बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी विशेष आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शिक्षक गण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला सिदार, सहायिका अनीता, मितानिन पदमा गबेल लक्ष्मीन दिलावर, कौशल पंच,जनिक राम,आसाराम,रामप्रसाद,रामकुमार, सक्रिय महिला समूह के सभी सदस्य सहित ग्राम के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।तो वही बोडासागर पंचायत भवन में सरपंच अल्का छोटू डनसेना, व गण माननीय द्वारा ध्वजारोहण किया गया,राष्टीय पर्व में सचिव राजेश गबेल,शिव,दिनेश्वर ,राजेंद्र,सहित गुरुजन , छोटे बच्चे बड़े बुजुर्ग एवम् माताएं बहनें ग्राम से गणमान्य लोग सामिल रहे।

Bhuvan Chauhan
Author: Bhuvan Chauhan

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज