राष्ट्रीय गणित दिवस पर सुकमा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर द्वारा उत्प्रेरित कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सुकमा में राष्ट्रीय गणित दिवस का जिला स्तरीय आयोजन किया गया।
कलेक्टर श्री अमित कुमार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी के निर्देशन में यह कार्यक्रम पीएम श्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुकमा में संपन्न हुआ। महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाते हुए इस अवसर पर चित्रकला, क्विज, भाषण प्रतियोगिता एवं गणित कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना एवं श्रीनिवास रामानुजन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, मुरतोंडा के विद्यार्थियों द्वारा गतिविधि आधारित जोड़, घटाना, गुणा एवं भाग की प्रस्तुति से हुई, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा।

अपने उद्बोधन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री मंडावी ने गणित की महत्ता, उसके व्यावहारिक उपयोग तथा गणित विषय में करियर की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन के आदर्शों को अपनाने हेतु प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने दैनिक जीवन में गणित के उपयोग, धैर्य और निरंतर अभ्यास के महत्व पर बल दिया।
प्रतियोगिता परिणाम
चित्रकला प्रतियोगिता:
प्रथम: हरीश कुमार (एकलव्य आवासीय विद्यालय, सुकमा)
द्वितीय: गरिमा सिंहा (केंद्रीय विद्यालय, सुकमा)
तृतीय: कुमारी दीपशिता (केंद्रीय विद्यालय, सुकमा)
भाषण प्रतियोगिता:
प्रथम: भूमिका सोनी (सेजेस शासकीय उमावि, पावारास)
द्वितीय: एकता साहू (जवाहर नवोदय विद्यालय, सुकमा)
तृतीय: देविका राठी (केंद्रीय विद्यालय, सुकमा)
गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता:
प्रथम: प्रियांशु साव (जवाहर नवोदय विद्यालय, सुकमा)
द्वितीय: उज्जवल कुजूर (मदर टेरेसा हाई स्कूल, सुकमा)
तृतीय: शुभम निषाद (जवाहर नवोदय विद्यालय, सुकमा)
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में श्री अशोक मिस्त्री (व्याख्याता, शासकीय हाई स्कूल मुरतोंडा), श्री वीरेंद्र वैष्णव (शासकीय पॉलिटेक्निक सुकमा) एवं श्रीमती जसप्रीत कौर (व्याख्याता) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी, बीईओ श्री शैलेंद्र सिंह भदौरिया, बीआरसी श्री दीपक बारसे, एपीसी श्री सीताराम सिंह राणा, जिला समन्वयक श्री जगदीश्वर राव सहित जिले के सभी विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल पाल द्वारा किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज