राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

समोदा में खेल प्रतिभाओं को मिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान

ईश्वर नौरंगे राजधानी से जनता तक

आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा समोदा में संचालित समोदा मार्शल आर्ट्स क्लब के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन साहू समाज भवन, समोदा में किया गया। समारोह में मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप तथा अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय क्वान की डो चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर लौटे 30 से अधिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में मानसी कुर्रे, रेणुका साहू, गंगा साहू, जमुना साहू, तारिणी साहू, जान्हवी यादव, हिना साहू, गीतांजलि साहू, मोनिका साहू, भूमिका मानिकपुरी, मोकेश्वरी साहू, भूमिका विश्वकर्मा, गुलशन ध्रुव, सरस्वती टंडन, सरिता साहू, मोनिका सगरवंशी, शशांक साहू एवं नीलम साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। वहीं अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय क्वान की डो चैंपियनशिप में गीतिका साहू, जागृति साहू, कुमकुम यादव, रोशनी साहू, खुशी साहू, अपर्णा साहू, किरण साहू, यज्ञश्री सिन्हा, नेहा जांगड़े, अंजली साहू, मंजूषा साहू, पूनम बंजारे एवं गीतांजली साहू ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरंग जनपद सदस्य संजय चेलक, विशिष्ट अतिथि समोदा नगर पंचायत उपाध्यक्ष अंगेश्वर देवांगन, पार्षद देवेंद्र कुमार साहू, अमर निषाद, वैशालनी साहू, शेषनारायण, आत्मानंद स्कूल जनभागीदारी अध्यक्ष पुराणिक ध्रुववंशी, चपरिद सरपंच सुहद्रा साहू, पंचगण दीनदयाल राम साहू, मनीषा विश्वकर्मा, पूर्व सरपंच इल्दा मेहतरु राम, पूर्व सरपंच मनहरण लाल साहू, पूर्व पंच शत्रुघ्न लाल साहू एवं साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष चिंताराम साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने सरस्वती माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को पुष्पमाला व साल पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू ने समोदा में संचालित खेल गतिविधियों की जानकारी देते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में सुव्यवस्थित खेल मैदान के शीघ्र निर्माण की मांग रखी। सभी जनप्रतिनिधियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए जल्द खेल मैदान निर्माण की बात कही।

कार्यक्रम में आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू, सदस्य अजय साहू सहित समोदा मार्शल आर्ट्स क्लब से रानी सगरवंशी, नीलम साहू, सरस्वती टंडन, विमल गिधौरे, मुकेश्वरी साहू एवं गुलशन ध्रुव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एकजुट होकर समोदा को खेल के क्षेत्र में प्रदेश एवं देश स्तर पर नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज