राष्ट्रीय सेवा योजना चैतमा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जनजागरूकता संदेश

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना चैतमा अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय बिलासपुर डॉ मनोज सिन्हा समन्वयक, जिला संगठक प्रो वाय के तिवारी, प्राचार्य चंद्राणी सोम के निर्देश पर वीरेंद्र कुमार बंजारे कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के महत्व स्वंय सेवक चांदनी मरकाम, संध्या, तम्मन्ना, रोशनी, विनय, पीयूष, थानेश्वर ,ज्योति ने चित्रकला,रैली, संवाद कर किसानों को बताया। वीरेंद्र कुमार बंजारे कार्यक्रम अधिकारी ब्यख्याता जीवविज्ञान ने बताया कि

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां अधिकतर जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। किसानों की आय का मुख्य स्रोत उनकी फसल होती है, लेकिन प्राकृतिक आपदाएँ जैसे सूखा, बाढ़, तूफान, ओलावृष्टि आदि उनकी फसलों को गंभीर नुकसान पहुँचा सकती हैं। इसी समस्या से निपटने के लिए भारत सरकार ने किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” की शुरुआत की।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आरंभ

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की शुरुआत 13 जनवरी 2016 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई। इसका उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति की स्थिति में बीमा सहायता प्रदान करना है।

योजना के मुख्य उद्देश्य

फसल क्षति की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।

किसानों की आय को स्थिर बनाए रखना।

कृषि क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना।

किसानों को कृषि बीमा की ओर प्रोत्साहित करना। मुख्य विशेषताएं

इस योजना के तहत खरीफ फसलों के लिए किसान को केवल 2% और रबी फसलों के लिए 1.5% प्रीमियम देना होता है।वाणिज्यिक और बागवानी फसलों के लिए यह प्रीमियम 5% है।शेष बीमा राशि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है।इसमें तकनीक का उपयोग किया गया है जैसे सैटेलाइट इमेजिंग, ड्रोन, मोबाइल एप्स आदि, ताकि फसल क्षति का सटीक मूल्यांकन किया जा सकता है।योजना के लाभ किसानों को मानसिक और आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सकती है।कृषि क्षेत्र में निवेश और नवाचार को बढ़ावा मिलता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज