राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल झाखरपारा में शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम सफल आयोजित 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

देवभोग – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य पर झाखरपारा खंड में आज पथ संचलन, शस्त्र पूजन व बौध्दिक सायं कार्यक्रम आयोजित कि गई । जिसमें झाखरपारा मण्डल के विभिन्न स्थानों से आए हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद्, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् व वनबंधु परिषद् द्वारा आयोजनों में सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे।संघ के विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के सदस्य भी संचलन में शामिल थे।

इसी क्रमगत में संघ द्वारा रविवार 12/10/2025 को मंडल झाखरपारा में पूर्ण गणवेश के साथ पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग सौ से भी अधिक संख्या में स्वयंसेवकों ने घोष वादकों के साथ पथ संचलन एकत्रीकरण शासकीय प्राथमिक शाला झाखरपारा से शुरू होकर गांवों के चौंक चौराहे व गलियों तक पहुंचकर पुनः बौध्दिक सायं स्थल दुर्गा मंच में वापस आए। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों पर मातृ शक्तियों द्वारा कई जगहों पर फूल वर्षा और आरती की गई, जगह-जगह पर स्वयंसेवकों को स्वागत किया गया।संचलन के पश्चात् स्वयंसेवकों ने बौद्धिक सत्र सायं 04 बजे में शामिल हुए। जिसमें मुख्य वक्ता रिखी राम यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 02 अक्टूबर को अपने 100 वर्ष पूरे होने की इस शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी उत्सव के साथ संघ का शुभारंभ कर रहा है। जिसके साथ संघ के एक वर्ष के कार्यों का शुभारंभ भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस पिछले 100 सालों से राष्ट्र के प्रति व्यक्ति निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है, बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्रप्रेम संगठन के प्रति समर्पण यही है मूलमंत्र । आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला सह संघचालक रामकुमार नागेश, खण्ड संचालक मनोज रघुवंशी, अध्यक्षता धवल राम ध्रुवा, मुख्य वक्ता रिखी राम यादव अध्यक्ष नगर पालिका गरियाबंद व अन्य सभी संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज