रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया पटवारी:ACB की टीम ने धर दबोचा

 

 

 

खैरागढ़ : खैरागढ़ जिले में लगातार दूसरी बार एसीबी की कार्यवाही एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार को खैरागढ़ जिले में एक पटवारी को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी 8 सदस्यीय टीम ने एक किसान की शिकायत के बाद पटवारी को धरदबोचा। किसान से जमीनी दस्तावेज में सुधार के लिए पटवारी ने 4 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ जिले के प्रकाशपुर हल्का नं. 11 में पदस्थ विवेक परगनिया एक किसान को जमीनी कागजात में सुधार के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

कई दिनों से किसान पटवारी का चक्कर लगा रहा था। पटवारी द्वारा कार्य करने में हील-हवाला करने के कारण किसान ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद आज सुबह पटवारी को एसीबी ने 4 हजार की रकम के साथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पटवारी राजनांनदगाव के ममता नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई की है। पटवारी को खैरागढ़ के व्यवहार न्यायालय में पेश करने की एसीबी तैयारी में है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक पटवारी के खिलाफ एसीबी की टीम जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज