लक्ष्मण वन बस्ती में जेसीबी की टक्कर से दीवार ढही, मासूम की मौत, दो युवक घायल

कोरबा। लक्ष्मण वन बस्ती में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार कोरबा थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति अपने मकान की दीवार पर जेसीबी मशीन से कार्य करवा रहा था। इसी दौरान मशीन का तेज झटका लगने से दीवार अचानक भरभराकर गली की ओर गिर गई।

दीवार गिरने से गली से गुजर रहे तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में मासूम धनेश कर्ष (पिता–मुकेश) की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई। वहीं 20 वर्षीय विशाल यादव और 22 वर्षीय संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद बस्ती में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोग इसे लापरवाही का परिणाम बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आक्रोशित नागरिक कोतवाली पहुंचकर विरोध दर्ज कराने की तैयारी में हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज