लाखों का निर्माण कार्य कागजों पर-ग्राम पंचायत भेडीमुड़ा(ब)

राजधानी से जनता तक । लैलूंगा ।धर्मेन्द्र महंत –जनपद पंचायत लैलूंगा के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत भेंडीमुड़ा ( ब ) में शाशन द्वारा गाँव के विकास कार्य हेतु लाखों रूपये खर्च कर चुकी है लेकिन लाखों के निर्माण कार्य वहाँ के पदस्थ पंचायत कर्मी सरपंच व सचिव द्वारा कागजोँ में ही कर लिया गया है lग्राम पंचायत भेंडीमुड़ा ( ब ) के ग्रामीणों को तो दूर वहाँ के पदस्थ कुछ पंच गण तक को नहीं मालूम की पंचायत में क्या क्या कार्य हो रहा है lवर्तमान में पदस्थ पंचायत सचिव सलमा लकड़ा से पंचायत के कार्यों के बारे में पूछने पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि मै जानकारी नहीं दे सकती सरकार की महत्वकांक्षी योजना गौठान नाम पर लाखों का आहारण कर नाम मात्र गौठान बना दिया गया है, आंगनबाड़ी एवं शौचलाय का निर्माण भी नाम मात्र आधा अधूरा कर दिया गया है,साथ ही ग्रामीणों से राशन कार्ड,शौचालय के नाम पर पैसा का मांग भी पंचायत कर्मी द्वारा किया जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com