लुटेरे बेखौफ दे रहे लूट को अंजाम, सप्ताह भर भी नही हुए ज्वेलरी व्यापारी से लूट की दूसरी घटना,

सीपत: – बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम ज्वेलरी व्यापारी से दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकान बंद कर रहे व्यापारी से करीब 25 लाख रुपए की ज्वेलरी से भरे तीन झोले लूट लिए और फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा निवासी विनय सोनी की ग्राम खम्हारिया बस स्टैंड स्थित रमेश ज्वेलरी शॉप नाम से दुकान है।

शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने सोना-चांदी के जेवर तीन अलग-अलग झोलों में रख लिए थे और शटर गिरा रहे थे। इसी दौरान सीपत की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक से उतरा एक युवक तेजी से दुकान की ओर दौड़ा और नीचे रखे तीनों झोले उठाकर बाइक में बैठ गया। इसके बाद तीनों आरोपी मड़ई-बिटकुला की दिशा में फरार हो गए। पूरी वारदात कुछ ही सेकंड में अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि झोलों में लगभग 60 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी के आभूषण थे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में एक बाइक पर सवार तीन युवक वारदात के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Ravindra Tandan
Author: Ravindra Tandan

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज