वन कर्मचारी संघ कोरबा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बने कमलेश कुमार कुम्हार

राजधानी से जनता तक कोरबा| वन कर्मचारी संघ रायपुर के निर्देशानुसार, जिला शाखा कोरबा के अध्यक्ष पद हेतु 29 जून को आमसभा और नामांकन की प्रक्रिया आयोजित की गई। चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ।

अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों—कमलेश कुमार कुम्हार और बलवान कई—ने नामांकन दाखिल किया था। मतगणना के अनुसार कमलेश कुमार कुम्हार को 133 मत प्राप्त हुए, जबकि बलवान कई को 78 मत मिले। इस प्रकार कमलेश कुमार कुम्हार 55 मतों से विजयी घोषित हुए।

मतदान के दिन भारी बारिश के बावजूद कर्मचारियों में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। परिणाम घोषित होने के बाद कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश कुमार कुम्हार का पुष्पमाला से भव्य स्वागत किया। साथ ही प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार बलवान कई का भी सम्मानपूर्वक अभिवादन किया गया, जिससे संगठन में एकता और सहयोग की भावना स्पष्ट दिखाई दी।

कमलेश कुमार कुम्हार ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संघ की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सभी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों व विभागीय कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज